फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ...yado ki chamak baki ha

...यादों की चमक बाकी है’

Sun, 27 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 27 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
...yado ki chamak baki ha
सैफई महोत्सव में रविवार की रात ख्यातिलब्ध गजल
विज्ञापन
गायिका पीनाज मसानी की गजलों पर सैफई झूम उठा। पीनाज मसानी ने एक से बढ़कर एक गजल प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीनाज मसानी ने सबसे पहले गणेेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की।


इसके बाद ‘दिल के आइने में यादों की चमक बाकी है, मेरी सांसों में तेरी महक बाकी है’ तथा ‘फूल राहों पर खिसने लगे चांदनी का मजा आ गया, आपका साथ जब से मिला जिंदगी का मजा आ गया।’ अंत में जैसे ही उन्होंने माइक पर ‘दमा दम मस्त कलंदर’ गाना शुरू किया। पंडाल में उपस्थित लोग झूम उठे।

उनके गीत व गजलों  को सभी ने खूब सराहा। शाम सात बजे से ही श्रोता महोत्सव पंडाल में पीनाज मसानी का कार्यक्रम सुनने के लिए पहुंचने लगे थे। देर रात तक राजस्थानी तथा अन्य कलाकारों का कार्यक्रम चलता रहा। अंत में पीनाज मसानी ने सैफई महोत्सव में अपने गीतों व गजलों की धूम मचाई।

उन्होंने कहा कि वे सैफई महोत्सव में आकर बहुत खुश हैं। यहां का कार्यक्रम बहुत स्तरीय एवं उम्दा है। सैफई का मंच किसी मायने में कहीं से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed