फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young man's body found hanging in the room.

Etawah News: युवक का कमरे में फंदे पर मिला शव

Sun, 30 Aug 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging in the room.
फोटो 25:: गौरव कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन


-पांच-छह दिन पुराना बताया जा रहा शव, 20 अगस्त को चाचा से आखिरी बार फोन पर हुई थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। सैफई के हैवरा गांव में रक्षाबंधन पर एक दुखद घटना सामने आई। दिल्ली से गांव पहुंचे चाचा को अपने भतीजे गौरव कुमार का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। शव करीब पांच से छह दिन पुराना होने के कारण गल चुका था। गौरव घर में अकेला रहता था, जिसके चलते परिजनों को घटना की जानकारी कई दिनों तक नहीं हो सकी।

हैवरा गांव निवासी गौरव कुमार (22) अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके माता-पिता का निधन कई साल पहले हो चुका था। चाचा अखिलेश कुमार उनकी देखरेख करते थे। तीन भाई दिल्ली में काम करते हैं, जबकि गौरव पांच अगस्त से गांव में अकेला रह रहा था। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर अखिलेश कुमार दिल्ली से गांव पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो गौरव का शव पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी खराब हो चुका था। अखिलेश कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को गौरव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चाचा अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी आखिरी बार 20 अगस्त को गौरव से फोन पर बात हुई थी। तब गौरव सामान्य बात कर रहा था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गौरव के घर में अकेले रहने के कारण परिजनों को कई दिनों तक घटना की जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed