फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   wrestlers showed talent in dangal

दंगल में पठानकोट के पहलवानों का रहा दबदबा

Sat, 25 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 25 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
wrestlers showed talent in dangal
दंगल में दावंपेच दिखाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

चकरनगर क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा सिद्धनाथ स्थान सहसों में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ उपजिलाधिकारी चकरनगर मु. कमर ने किया। दंगल में प्रदेश भर के पहलवानों ने भाग लिया।

विज्ञापन

दंगल में पहले दिन पठानकोट के पहलवानों का दबदबा रहा। पठनकोट के पहलवान कमलेश सिंह ने फिरोजाबाद के होशियार सिंह को, पठनकोट पप्पी ने डालचंद फिरोजाबाद को, विनोद पठानकोट ने अशोक फिरोजाबाद को, अन्नू पठानकोट ने बलवीर फिरोजाबाद को हराया। सभी विजयी पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। दंगल में पहले दिन दो दर्जन पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। इस अवसर पर दंगल कमेटी की ओर से अवनीश त्रिपाठी, जगदीश सिंह यादव, राममहेश पसिया, कल्लू पहलवान, ग्राम प्रधान सहसों सहदेव सिंह यादव, प्रहलाद तिवारी, विनय राजौरिया मौजूद रहे। रविवार को दंगल सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed