फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   With the rain, the hailstorm boosts the farmers' perennials

बारिश के साथ ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें

Tue, 13 Feb 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 13 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
With the rain, the hailstorm boosts the farmers' perennials
शहर में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि का नजारा - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों की धड़कने बढ़ गई हैं। सुबह काले बादल घिर आए। दोपहर को बिजली की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बूंदा बांदी तेज बारिश में बदल गई। दो दिन वर्षा के साथ ही ओले गिरने का खासा असर सरसों,चना,आलू इत्यादि पर पड़ रहा है। हालांकि गेहूं की फसल को फायदा बताया तो जा रहा है लेकिन ओला गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वर्षा और ओलावृष्टि से ठंड ने भी वापसी कर ली है।    
विज्ञापन



रविवार पूरे दिन बदली छाए रहने के बाद रात के समय फिर से तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। सोमवार को दिन में फिर से ऐसा नजारा देखने को मिला। दोपहर में गरज चमक के साथ हुई तेज वर्षा के दौरान ओले गिरे। 24 घंटे से भी कम समय में जिस तरह से ओलावृष्टि हुई उससे सभी सहमकर रह गये हैं कि मौसम क्या करने वाला है। ऐसा माना जाता है कि जब तक महाशिवरात्रि का पर्व बीत नहीं जाता तब तक ठंड नहीं जाती। हालांकि इससे पहले मौसम ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। लोग फिर से गर्म कपड़ों में देखे जा रहे हैं। बारिश में शहर में कई स्थानों पर कीचड़ भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed