{"_id":"62ec126b5f54367f7b17041e","slug":"wife-committed-suicide-by-hanging-in-etawah-etawah-news-knp7112465197","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में विवहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में विवहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
विज्ञापन
दीपिका,फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा (इटावा)। भीखमपुर गांव में बुधवार रात विवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भीखमपुर गांव निवासी मंगल सिंह मध्य प्रदेश के कटनी जिले के उमरिया में बालू की खदान में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी दीपिका गांव में ससुर, दादी सास के साथ रहती थी। बुधवार रात 12 बजे दादी सास रमादेवी ने दीपिका से पानी मांगा। दीपिका कमरे से नहीं निकली तो ससुर धीरन सिंह ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा। अंदर दीपिका का शव दुपट्टे से बने फंदे पर पंखे से लटका रहा था। ससुर ने कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़ा और हंसिया से फंदा काटकर शव उतारा।
ससुर की सूचना पर दीपिका के ऊसराहार थाना क्षेत्र के हवेलिया गांव निवासी पिता रवेंद्र सिंह, भाई राहुल और सूरज मौके पर पहुंचे। मायके वालों की सूचना पर ऊसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने मौके पर जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है। भाई राहुल ने कहा कि दीपिका की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देंगे। ससुर ने बताया कि रात खाना खाने के बाद बहू कमरे में सोने गई थी। इसके पहले उसने फोन पर मंगल से बात की थी।