फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farakka Express arrived more than 21 hours late.

Etawah News: 21 घंटे से ज्यादा देर से आई फरक्का एक्सप्रेस

Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farakka Express arrived more than 21 hours late.
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी इटावा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने घंटों देर से आईं और गईं। उमस भरी गर्मी के बीच यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल फरक्का एक्सप्रेस का रहा, जो करीब 21 घंटे 10 मिनट की देरी से इटावा पहुंची।
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस के अलावा अन्य महत्वपूर्ण गाड़ियों की स्थिति भी खराब रही। महानंदा एक्सप्रेस 53 मिनट, गोमती एक्सप्रेस 1 घंटा 12 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसके अलावा आम्रपाली एक्सप्रेस 2 घंटा 45 मिनट और ऊंचाहार एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट की देरी से संचालित हुईं। वहीं, दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस एक घंटा 28 मिनट और अवध एक्सप्रेस एक घंटा 29 मिनट लेट रही। ट्रेनों के लगातार लेट होने से स्टेशन के प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed