{"_id":"5fa6ecdb8ebc3e1a242d3171","slug":"wife-accused-of-soldier-on-second-marriage-etawha-news-knp592905038","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा के ध्यानार्थ: सिपाही पर पत्नी ने लगाया दूसरी शादी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा के ध्यानार्थ: सिपाही पर पत्नी ने लगाया दूसरी शादी का आरोप
विज्ञापन
इटावा। महोबा जीआरपी थाने में तैनात सिपाही पर उसकी पत्नी ने दूसरी शादी करने, घर से निकाल देने और वापस आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चकरनगर की महिला ने पति पर पुलिस विभाग का होने के नाते धमकी देने और उससे जन्मे बच्चों का ध्यान न रखने का भी आरोप लगाया है। महिला ने इस बाबत एसएसपी आकाश तोमर को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना चकरनगर के ग्राम चकरनगर निवासी प्रीति देवी पत्नी प्रमोद यादव ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी शादी चकरनगर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सोवरन सिंह यादव के साथ वर्ष 2006 में हुई थी। पति पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर वर्तमान में जीआरपी थाना महोबा में तैनात है।
उसका आरोप है कि पति ने बिना बताए वर्ष 2015 में प्रीति नाम की एक लड़की से शादी कर ली है। जिसका विरोध करने पर पति ने उसे मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। उसकी सास ऊषा देवी ने उसे शरण दी, लेकिन पति उससे कभी मिलने नहीं आया और न ही बच्चों की सुध ली। उसने बताया कि गत सितंबर माह में वह अपने मायके मध्य प्रदेश के भिंड गई थी। जहां से एक अक्तूबर को ससुराल वापस आई तो वहां ताला पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सास उसके बच्चों को लेकर नदारद थी। कुछ दिन चचिया ससुर के यहां बिताने पर भी सास नहीं आई तो चकरनगर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने सास को बुलाकर मकान का ताला खुलवाया। इसके बाद पति ने उसे फोन कर धमकी दी।
पीड़ित ने एसएसपी से मामला दर्ज कर न्याय की मांग की है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र पर जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।