फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   to celebrate V.day girl asked to give phone no. person beaten

वेलेंटाइन डे पर फोन नंबर मांगा, पिट गए

Sun, 15 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 15 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

भरथना में वेलेंटाइन डे के दिन कोचिंग से लौट रहीं दो युवतियों से उनका मोबाइल नंबर मांगना दो शोहदों को महंगा पड़ गया। युवती की शिकायत पर दोनों युवतियों के पिता और भाइयों ने शोहदों को बीच बाजार पीट दिया। कुछ ही देर बाद युवक अपने साथियों के साथ पहुंचे और लड़की के पिता व भाइयों को पीट दिया तथा दुकान पर रखा सामान फेंक दिया।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला से दोपहर के वक्त दो युवतियां कोचिंग पढ़कर लौट रही थीं। इसी बीच दो शोहदों ने वेलेंटाइन डे का हवाला देते हुए युवतियों से मोबाइल नंबर मांगा। युवक काफी दूर तक पीछा करते हुए युवतियों की दुकान तक पहुंच गए। युवतियों ने दुकान पर मौजूद अपने पिता से युवकों द्वारा परेशान करने की शिकायत कर दी।
विज्ञापन


शिकायत सुनकर पिता और भाइयों ने मिलकर बीच बाजार दोनों युवाओं की धुनाई कर दी। युवकों को बीच बाजार पिटता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर दोनों युवक वहां से भाग खड़े हुए। कुछ ही देर बाद दोनों युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ लौटकर दुकान पर आए और पिता व लड़की के भाइयों को पीट दिया और दुकान पर रखा सामान फेंक दिया। आसपास के दुकानदारों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक युवक भाग चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed