फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three cases sued for giving ineligible to Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधि अपात्रों को देने में तीन पर मामला दर्ज

Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three cases sued for giving ineligible to Kisan Samman Nidhi
जसवंतनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का धन अपात्रों को देकर अनुचित लाभ पहुंचाने व सरकारी आईडी, पासवर्ड का दुरुपयोग करने के मामले में शनिवार को राजकीय बीज भंडार के तकनीकी सहायक ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तकनीकी सहायक नगला छविनाथ सैफई निवासी यश कुमार ने धनुआं निवासी मुकीम अली पुत्र छोटे अली, महामाई थाना बलरई निवासी समीर उर्फ ब्रह्मदत्त पुत्र आसाराम तथा खेड़ा बुजुर्ग थाना जसवंतनगर निवासी गुलशन कुमार पुत्र प्रमोद कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि उक्त तीनों लोगों ने अवैध तरीके से फीडिंग करके प्रधानमंत्री किसान निधि से हेराफेरी की।
विज्ञापन

उन्होंने अपात्र व्यक्तियों को निधि के धन का अनुचित लाभ दिया। इसके साथ ही इस काम के लिए आरोपियों ने सरकारी आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग किया। एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु ने बताया कि यह प्रकरण प्रकाश में आने के बाद सघन रूप से हर गांव में लेखपालों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की गड़बड़ी से किसान सम्मान निधि का बड़े पैमाने पर बंदरबांट किए जाने की संभावना है। एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा है कि आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed