फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The keeper who gave life to the cubs by feeding them bottle milk, honored

Etawah News: शावकों को बोतल का दूध पिलाकर जीवनदान देने वाले कीपर सम्मानित

Mon, 04 Mar 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
The keeper who gave life to the cubs by feeding them bottle milk, honored
इटावा। विश्व वन्यजीव दिवस पर रविवार को सफारी पार्क में गोष्ठी हुई। इसमें वन्यजीवों संरक्षण पर चर्चा हुई। शेर के एक और तेंदुए के एक शावक को बोतल का दूध पिलाकर जीवनदान देने वाले दो कीपरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सफारी निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने कहा कि वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं। कोशिश करें कि उसे छेड़े नहीं। यदि कोई संशय लगे तो वन विभाग की टीम को अवगत कराएं। यदि मामला चंबल सेंचुरी क्षेत्र का है तो वहां की टीम को अवगत कराकर मदद ले सकते हैं। विषय हालात में सफारी की टीम भी वन्यजीवों और आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन्य जीवों को जीवन देने के लिए सफारी में तमाम कर्मचारी दिन रात लगे रहते हैं। इनमें से कीपर अजय सिंह और जगदीश मुख्य रूप से हैं। बताया कि तीन को रूपा ने एक शावक को जन्म दिया था। जन्म होने के बाद ही शेरनी ने उसे छोड़ दिया था। ऐसे में शावक को जीवित रखना चुनौती था। उसे बोतल से बाहरी दूध पिलाना शुरू किया गया। 24 घंटे उसकी देखभाल के लिए कीपर अजय सिंह तत्पर रहे। इसी की बदौलत यह शावक तीन जुलाई को छह माह का हो गया है। वहीं, तेंदुए के एक शावक को इसी तरह पालने वाले जगदीश को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीडी डॉ. विनय सिंह, रेंजर रूपेश श्रीवास्तव, बीएन सिंह, डॉ. रॉबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed