फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The couple and their grandson were injured in a rivalry fight

रंजिशन मारपीट में दंपति व उनकी नातिन घायल

Mon, 03 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The couple and their grandson were injured in a rivalry fight
बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते परिवार के ही लोगों ने दंपति को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। हमलावरों ने उनकी सात साल की नातिन को मारापीटा। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हमलावर आरोपी पिता व उसके तीन बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलपुरा गांव निवासी लाखन सिंह पुत्र राजाराम ने बताया कि गत रविवार शाम को वह घर पर भोजन कर रहे थे। तभी परिवार के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। पत्नी राधाश्री ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी हमलावरों ने घायल कर दिया। हमलावरों ने उसकी सात साल की नातिन शिवानी को भी नहीं छोड़ा। उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिससे हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस तीनों घायलों को सीएचसी ले गई। जहां से राधाश्री को जिला अस्पताल भेज दिया गया। लाखनसिंह की तहरीर पर पुलिस रामचरण पुत्र राजाराम उसके बेटे आदेश व सुदेश व सचिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed