फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The condition of the roads deteriorated by the flood did not improve even after a year

अधिकारी फोन पर सुनेंगे महिलाओं की समस्याएं

Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The condition of the roads deteriorated by the flood did not improve even after a year
इटावा। मिशन शक्ति 4.0 के तहत दो जून को ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें ब्लाक, तहसील, थानों और अस्पतालों के चक्कर लगाकर थक चुकी महिलाएं जिलाधिकारी, एसएसपी, सीडीओ और सीएमओ को सीधे अपनी समस्या बता सकेंगी। फोन लगाने का समय सुबह 10 से 11 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज कुमार ने बताया महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर सरकार काफी गंभीर है। महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार मिशन शक्ति 4.0 कार्यक्रम चला रही है। इसी की तहत उच्चाधिकारी महिलाओं की फोन पर फरियाद सुनेंगे। इसके लिए दो जून की तारीख तय की गई है। सुबह 10 बजे से 11 बजे जिलाधिकारी श्रुति सिंह भी अपने सीयूजी मोबाइल संख्या 9454417551 पर महिलाओं की समस्याएं व शिकायतें सुनेंगी।
विज्ञापन

आवास, पेंशन, नाली, खड़ंजा, हैंडपंप मरम्मत, तालाब भरवाने जैसी विकास से जुड़ी समस्याओं के लिए सीडीओ से मोबाइल नंबर 9580510452 पर बात की जा सकेगी। जननी सुरक्षा योजना या अस्पताल में होने वाली परेशानी की समस्या सीएमओ मोबाइल नंबर 8005192651 पर सुनेंगे। इसी तरह अपराध और उत्पीड़न के मामले एसएसपी को उनके सीयूजी मोबाइल नंबर 9454400266 पर महिलाएं बता सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कोई भी महिला कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी, विकास संबंधी समस्या की शिकायत को लेकर सीडीओ से बात कर सकती है। इसके साथ यदि किसी महिला या युवती को स्वास्थ्य महकमे को लेकर कोई शिकायत करनी है तो वह सीधे सीएमओ से बात कर सकती है। सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द निकालने का प्रयास किया जाएगा।

विद्युत जनसुनवाई सोमवार को
इटावा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा संभव है: शिकायतों का ससमय निस्तारण संतुष्टि एवं समदृष्टि जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने बताया प्रत्येक सोमवार को सभी अधिशाषी अभियंता सुबह 10 से 12 बजे तक अपने अपने कार्यालय में शिकायतें सुनेंगे। अधीक्षण अभियंता उसी दिन शाम तीन से पांच बजे तक जीआईसी के पास स्थिति अपने कार्यालय में विद्युत संबंधी शिकायतों की सुनवाई करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed