{"_id":"15dd652e594259a73c1095006d37d3a7","slug":"subsequently-threw-stones-at-police-bus-smashed-glass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद पुलिस पर पथराव, बस के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद पुलिस पर पथराव, बस के शीशे तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित कालीवाहन मंदिर के समीप भिंड से आ रही प्राइवेट बस ने सड़क के किनारे खड़ी एक महिला को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार यात्री भी बस से निकलकर बाहर आ गए। इसी बीच आसपास के ग्रामीण व महिला के परिजन मौके पर आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए और इटावा-ग्वालियर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इतने में ही कुछ और महिलाएं व पुरुष आ गए और फिर से जाम लगा दिया। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के थानों का फोर्स मौके पर आ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठियां फटकारी तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग चोटहिल हुए। बाद में पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धूमनपुरा निवासी महाराज सिंह की पत्नी पान कुमारी उम्र करीब 50 वर्ष शनिवार को करीब दस बजे सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी भिंड की ओर से सवारियों को भरकर ला रही प्राइवेट बस ने गलत साइड में बस को ले जाकर पान कुमारी को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही बस चालक बस छोड़कर भाग निकला। बस में सवार यात्री भी बस से निकलकर शहर की ओर चल पड़े। इसी बीच आसपास खेतों व घरों में मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। महिला को गंभीर अवस्था में देख लोग आक्रोशित हो उठे और बस पर पथराव करके उसके शीशे तोड़ दिए। साथ ही इटावा ग्वालियर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही कोतवाल विनोद यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया साथ ही घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। इसी बीच गांव से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष आ गए और उन्होंने फिर से मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाल ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर सीओ ट्रैफिक चंद्रदेव यादव के अलावा पछांयगांव, सिविल लाइन, फ्रेंड्स कालोनी, बढ़पुरा थानों का फोर्स मौके पर आ गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को हटाने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने ग्रामीणों पर जमकर लाठियां भांजी और जाम खुलवा दिया।
पथराव व लाठीचार्ज में पान कुमारी की पुत्री लक्ष्मी देवी, लक्ष्मण , हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रमोद दीक्षित, दारोगा संजय गुप्ता एवं सिपाही रोहित कुमार तथा एक अन्य कई लोग चोटहिल हुए। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों हिरासत में लिया है। घायल महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मिनी पीजीआई सैफई रिफर कर दिया।