फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shaurya on the path to the Youth Olympics; wins gold and silver at the state championship.

Etawah News: यूथ ओलंपिक की राह पर शौर्य, स्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर

Wed, 15 Jul 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shaurya on the path to the Youth Olympics; wins gold and silver at the state championship.
इटावा। इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने आगरा में आयोजित प्रथम यूथ स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 12 और 13 जुलाई को सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में हुई थी। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


शौर्य सिंह ने जूनियर अंडर-48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने एकल पूमसे स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी हासिल किया। बालिका अंडर-44 किलोग्राम वर्ग में जस्मिन चौहान ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। जिला महासचिव और कोच हिमांशु यादव ने बताया कि शौर्य सिंह का चयन यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश की प्रदेश टीम में हुआ है। अब वह यूथ नेशनल गेम्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। नेशनल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर यूथ ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय टीम का चयन होगा।
विज्ञापन

हिमांशु यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहली बार यूथ ओलंपिक चयन प्रक्रिया आयोजित की गई है। जिले के खिलाड़ी ने इसमें उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष नबिला ने जानकारी दी कि शौर्य पिछले सात वर्षों से ताइक्वांडो का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। सह सचिव रोहित द्विवेदी और गोविंद सिंह ने शौर्य की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता और श्याम ने उन्हें नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed