{"_id":"5ecfdb228ebc3e908d604f61","slug":"sent-migrants-home-outside-the-village-etawha-news-knp562494387","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर रोके गए प्रवासियों को घर भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर रोके गए प्रवासियों को घर भिजवाया
विज्ञापन
फोटो संख्या 07
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य प्रदेशों से लौटे प्रवासी जांच के बाद खुले में रहने को मजबूर थे, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नायब तहसीलदार गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया। सभी प्रवासियों को राशन की किट भी दी गई है।
बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदासपुरा विजयपूरा के वीरपाल सिंह, अमरपाल, मानवेन्द्र, देव सिंह, वीर सिंह, मलखान सिंह, रामखिलाड़ी, धर्मेंद्र और सर्वेश परिवार के साथ करीब आठ दिन पहले अलग-अलग राज्यों से निजी साधनों से गांव लौटे थे। ग्रामीणों ने उन्हें गांव की सीमा पर रोककर जांच कराने को कहा।
सभी ने जिला अस्पताल में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। डॉक्टरों ने घर में क्वारंटीन रहने की सलाह देकर गांव भेज दिया था लेकिन गांव के लोग उन्हें घर नहीं जाने दे रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीण 14 दिन गांव के बाहर ही रहने को कह रहे थे। पिछले आठ दिन से प्रवासी लू के थपेड़ों और अंधेरी रात में महिला व दो बच्चों के साथ खुले में रह रहे थे। प्रशासन की ओर से उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल रही थी।
प्रवासियों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद गुरुवार सुबह नायब तहसीलदार सिटी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर प्रवासियों को उनके घरों में भिजवाया। एसडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि सभी प्रवासियों के अनाज की किट भी की गई है।