Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seized three tractor-trolley and loader engaged in illegal soil mining

Etawah News: अवैध मिट्टी खनन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर किया सीज

Mon, 14 Aug 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seized three tractor-trolley and loader engaged in illegal soil mining
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना वन रेंज कार्यालय के नजदीक अवैध खनन अधिकारी ने रविवार को छापा मारकर मिट्टी भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक लोडर पकड़ कर सीज की कार्रवाई कर लवेदी पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखना वन रेंज कार्यालय के नजदीक रात में मिट्टी का धड़ल्ले से खनन हो रहा है। खनन कराने वाले शाम होते ही रेंज के नजदीक खाली पड़ी जमीन पर बुलडोजर व ट्रैक्टरों को लगाकर मिट्टी का खनन करने में जुट जाते है। रात भर मिट्टी भरे ट्रैक्टर ट्राली सड़कों पर फर्राटा भरकर मिट्टी भराव करते हैं। सुबह होते ही खनन का कार्य बंद कर दिया जाता है।रविवार की दोपहर खनन होने की सूचना मिलते ही खनन निरीक्षक प्रदीप कुमार राज पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके से पुलिस मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक लोडर पकड़ा जबकि खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर व जेसीबी के चालक भाग गए। खनन निरीक्षक ने पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed