Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Govardhan Puja is today; for the next two days, a tilak will be applied to the foreheads of brothers.

Etawah News: गोवर्धन पूजा आज, दो दिन भाइयों के माथे पर सजेगा तिलक

Sun, 08 Nov 2026 08:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 08 Nov 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja is today; for the next two days, a tilak will be applied to the foreheads of brothers.
इटावा। दिवाली के बाद अब पांच दिवसीय दीपोत्सव के अगले पड़ाव पर सोमवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालु गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता की पूजा-अर्चना करेंगे। कई स्थानों पर अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद दीपोत्सव का समापन भाई दूज के पर्व के साथ होगा। इस बार तिथियों के संयोग के चलते भाई दूज 10 और 11 नवंबर को दो दिन मनाई जा सकेगी।
विज्ञापन

आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे के अनुसार, गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की ओर से गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने की स्मृति में मनाई जाती है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाती है। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है और गोमाता की आराधना की जाती है। गोवर्धन पूजा का प्रातःकालीन मुहूर्त सुबह 6:41 से 8:51 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गोधूलि मुहूर्त शाम 5:31 से 5:57 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के बाद भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस बार द्वितीया तिथि दो दिन रहने के कारण 10 और 11 नवंबर को भाई दूज मनाने का संयोग बन रहा है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं भाई बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताएंगे। द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:38 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 2:13 बजे तक रहेगी। इस दौरान दोनों दिन पर्व मनाने की परंपरा के अनुसार बहनें भाई का तिलक कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed