{"_id":"64e96f6c5ff936f515f4377b3fc60cb9","slug":"see-clouds-beats-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों को देख धड़कनें तेज, गेहूं की कटाई और मढ़ाई का काम जोरों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों को देख धड़कनें तेज, गेहूं की कटाई और मढ़ाई का काम जोरों पर
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
बकेवर क्षेत्र के किसानों की एक बार फिर से धड़कनें तेज हो गई हैं। रविवार को आसमान में बादलों को घिरते देख किसानों को खेतों में खड़ी गेहूं, चना, बेझर की फसलों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
इन दिनों मढ़ाई का काम जोरों पर है। ऐसे में पानी बरसने पर फिर से नुकसान हो सकता है। लगता है कि इस बार मौसम किसानों को पूरी तरह बर्बाद करने पर तुला है। बेमौसम बरसात व ओलों ने इस बार रबी की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। सदमे में कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। खरीफ फसल में भी किसान नुकसान झेल चुके हैं।
विज्ञापन
गत मार्च के महीने में आलू की खुदाई के दौरान तीन बार तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हुई। इसमें किसानों का काफी नुकसान हुआ था। अब तेज हवा के साथ पानी और ओलावृष्टि होने से गेहूं, चना व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल तो लगभग बर्बाद हो चुकी है। रविवार को आसमान में बादलों के छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
उन्हें डर सता रहा है कि यदि इस बार पानी बरसा तो रही-सही फसल भी बर्बाद हो जाएगी। मौजूदा समय में गेहूं, चना, बेझर आदि की फसल पकी हुई खड़ी है। फसल की कटाई और मढ़ाई का काम पूरे चरम पर चल रहा है।
किसान मौसम के रुख को देखते हुए जल्द से जल्द फसल को काट लेना चाहते हैं, लेकिन अचानक फिर से आसमान में बादलों को देखकर उनकी सांसें अटकी हुई हैं।