{"_id":"635442bb1135dc46826cf279","slug":"security-guard-suicide-in-school-etawah-news-knp7247003171","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में गार्ड ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में गार्ड ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल। प्राइवेट स्कूल में शनिवार दोपहर सुरक्षा गार्ड ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से पछांयगांव के दंगली गांव निवासी अरविंद सिंह तोमर (50) रामनगर फ्रेंड्स कालोनी में किराये पर रहते थे। वह आकांक्षा सिक्योरिटी में गार्ड की नौकरी करते थे। कंपनी ने उनकी तैनाती इकदिल के एक स्कूल में की थी। शनिवार सुबह सात बजे अरविंद स्कूल पहुंचे। दोपहर एक बजे स्कूल के छुट्टी होने के बाद विद्यालय खाली हो गया था।
विद्यालय के माली राम सिंह अपना काम कर रहे थे। ढाई बजे के आसपास राम सिंह काम खत्म कर जब घर जाने लगे तो विद्यालय के गेट पास बने कमरे में पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के अरविंद का शव लटका देखा।
विज्ञापन
राम सिंह ने स्कूल के प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी। सूचना पर इंसपेक्टर विष्णु कांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाकर वीडियोग्राफी कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गार्ड की मौत से पत्नी सुमन देवी सहित दो बेटियों नेहा और निधि का रो रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि गार्ड के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है।