{"_id":"58b1c9584f1c1b565cb2326b","slug":"second-hightech-ot-construction-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बन रही दूसरी हाईटेक ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बन रही दूसरी हाईटेक ओटी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ओटी में जोरशोर से चलता निर्माण कार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निर्माण द्वितीय तल पर शुरू हो गया है। इसमें ऑपरेशन के लिए जरूरी सभी उपकरण मौजूद होंगे।
विज्ञापन
अस्पताल में एक ही ऑपरेशन थिएटर होने के कारण मरीजों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने एक और हाईटेक ओटी स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में ओटी के फर्श और दीवारों में टाइल्स लगाए जा रहे हैं ताकि सफाई सरलता से हो सके। मुख्य चिकित्साधीक्षक एके पालीवाल ने बताया कि ओटी को पूरी तरह से एयर प्रूफ बनाने के लिए खिड़कियों को शीशे से बंद किया जाएगा। वातानुकूलित ओटी को पूरी तरह से हाईजेनिक रखा जाएगा। जिससे यहां आने वाले मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर के पास ही सीएसएसडी विभाग की भी स्थापना होगी। इस विभाग का कार्य ओटी के कपड़ों से लेकर औजारों को स्ट्रलाइज्ड रखना है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचने को कचरा निकालने का अलग रास्ता
इटावा। अस्पताल की ओटी को संक्रमण मुक्त रखने के लिए ओटी में आने-जाने के दो रास्ते बनाए जा रहे हैं। एक रास्ते से मरीज को ऑपरेशन थिएटर तक ले जाया जाएगा। वहीं दूसरे गेट से ऑपरेशन थिएटर में निकलने वाले कचरे को बाहर किया जाएगा। अभी तक ओटी में जिस रास्ते से मरीजों को लेकर जाते हैं उसी से ओटी की गंदगी को भी निकाला जाता है। इससे मरीज के संक्रमण के चपेट में आने का खतरा रहता है। आधुनिक ओटी में ये खतरा कम रहेगा।
विज्ञापन