फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Search for highway robbers with CCTV cameras

हाईवे लुटेरों की तलाश में पुलिस ने ले रही सीसीटीवी कैमरों की मदद

Sun, 06 Oct 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Search for highway robbers with CCTV cameras
बकेवर (इटावा)। जसवंतनगर से लेकर बकेवर तक हाईवे पर लूट की चार वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को कार सवार लुटेरों ने थाना क्षेत्र में 20 मिनट के अंदर लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। बिजौली के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में बैठे चकरनगर के छिबरौली निवासी रविंद सिंह से 5500 रुपये व मोबाइल और ट्रक चालक अनीस निवासी बिजौली थाना बकेवर का मोबाइल फोन लूट लिया था। वारदात के 20 मिनट बाद लुटेरों ने बकेवर में भरथना पुल के नीचे जयपुर से आ रहे कुंवर सिंह व उनके पुत्र निवासी बंसरी थाना बिठौली से करीब 30 हजार के जेवर, नगदी व मोबाइल लूट लिए थे। बकेवर पुलिस ने लूट की वारदातों का मामला दर्ज भी कर लिया है। लुटेरों ने जसवंतनगर व इकदिल थाना क्षेत्र में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इन वारदातों के बाद क्राइम ब्रांच टीम बकेवर थाना पहुंची। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल कार का सुराग पाने के लिए हाईवे पर इटावा व औरैया जनपद के बॉर्डर के मध्य अनंतराम टोल प्लाजा और इटावा-आगरा के बीच कठफोरी टॉल प्लाजा के अलावा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के भी सीसीटीवी चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बकेवर प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए थाना पुलिस की दो टीमें और क्राइम ब्रांच की टीम लगी है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed