दर्पना दीक्षित को सेवियर्स विजार्ड ट्राफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदिति ग्लोबल अकादमी विचारपुरा में अर्थ डे मनाया गया। विद्यालय के छह सैकड़ा से अधिक बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 10वीं सेवियर्स इनवायरनमेंट कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, ट्राफी, प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कक्षा 4 की छात्रा दर्पना दीक्षित को सेवियर्स विजार्ड ट्राफी से सम्मानित किया गया। उसे प्रशस्ति पत्र के अलावा 11 सौ रुपये का चेक दिया गया।
सेवियर्स इनवायरनमेंट कंपटीशन में पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स में कक्षा 10 की रश्मि, आकाश, अर्पित ने 165वीं रैंक प्राप्त की है। हर्ष वर्मा ने 78वीं रैंक, अमन यादव ने 100वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में प्रदेश स्तरीय ग्रीन स्कूल अवार्ड सुदिति ग्लोबल अकादमी को प्रदान किया है।
अर्थ डे पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमाें की श्रृंखला में कक्षा 9 की छात्रा नित्या ने पृथ्वी तथा उसके वातावरण को सुरक्षित रखने पर बल दिया। कक्षा 8 की नजमुश, कक्षा 7 की वैष्णवी ने अपने अभिभाषण में पृथ्वी के शुभचिंतन पर प्रकाश डाला।
प्रिंसिपल कमल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अर्थ डे को विश्व के 192 देशों में मनाया जा रहा है। 22 अप्रैल सन् 1970 को पहली बार अर्थ डे का आयोजन किया गया था। विद्यालय प्रबंधक सतीश कुमार ने विद्यालय को सम्मान प्राप्त होने पर प्रधानाचार्य को बधाई दी तथा विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।