फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sanskrit saved the students from sweating

Etawah News: संस्कृत ने परीक्षार्थियों का छुड़ाया पसीना

Mon, 22 Jan 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit saved the students from sweating
इटावा। जिले के 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय पात्रता परीक्षा (सीटेट) हुई । प्राथमिक की परीक्षा में जहां परीक्षार्थियों को पर्यावरण के भाग ने परेशान किया, वहीं मिडिल के पेपर में विज्ञान और गणित का भाग कठिन आया। हालांकि हिंदी और शिक्षण के भाग को हल करके परीक्षार्थी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई सीटेट परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। सभी परीक्षार्थियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दी। इस बीच सचल दल भी सक्रिय रहा। सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. आनंद ने बताया कि परीक्षा को सफल बनाने में डीएम व एसएसपी का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन



भरथना क्षेत्र के पाली निवासी परीक्षार्थी विक्रम सिंह ने बताया कि पहला पेपर ज्यादा सरल लगा था। इसमें हिंदी व गणित दोनों अच्छे रहे। वहीं, दूसरे पेपर में गणित कठिन था। गणित के प्रश्नों को हल करने में समय लग रहा था। इसलिए कुछ प्रश्नों को छोड़ना भी पड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर के अनुज का कहना है कि दूसरे पेपर में संस्कृत के पैराग्राफ काफी बड़े थे। उन्होंने बताया कि मिडिल के पेपर की अपेक्षा प्राथमिक का पेपर सरल लगा। हालांकि संस्कृत ने दोनों पेपरों में जरूर उलझाया। बाकी भाग मध्यम थे, उसमें ज्यादा कोई समस्या नहीं आई।

इस्लामिया कॉलेज से परीक्षा देकर निकले बकेवर के परीक्षार्थी हिमांशु कुमार ने बताया कि उन्होंने मिडिल का पेपर दिया था। इसमें उन्हें विज्ञान और गणित का भाग कठिन लगा। वहीं, हिंदी सहित अन्य तीनों भागों में उन्होंने काफी अच्छा किया है।


शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी सुधांशु तिवारी ने बताया कि उन्होंने दोनों पालियाें की परीक्षा में भाग लिया है। हालांकि पहले पेपर की अपेक्षा दूसरा पेपर ज्यादा बड़ा लगा। उसमें प्रश्न भी काफी बड़े-बड़े थे। पहले पेपर की पर्यावरण के भाग में जरूर उलझन हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed