फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Student beaten by classmate and his associates over a dispute regarding a chat.

Etawah News: चैट को लेकर रंजिश में सहपाठी ने साथियों संग छात्र को पीटा

Fri, 02 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Student beaten by classmate and his associates over a dispute regarding a chat.
इटावा। मोबाइल चैट को लेकर हुई कहासुनी के बाद रंजिश में एक बीबीए छात्र को उसके सहपाठी ने चार-पांच युवकों के साथ मिलकर कॉलेज के बाहर घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्र के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। छात्रों के पहुंचने पर हमलावर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने नामजद युवक समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेरा चुंगी शक्ति भवन निवासी शिवशंकर गुप्ता ने सिविल लाइन पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा यश गुप्ता आलमपुर हौज स्थित कॉलेज में बीबीए पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। 30 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे यश अपने साथी प्रखर सिंह चौहान और अक्षत राय के साथ कार से संस्थान के डायरेक्टर से मिलने पहुंचा था। आरोप है कि कॉलेज के बाहर कार खड़ी करते समय सहपाठी चार-पांच युवकों के साथ वहां आ गया।
विज्ञापन

उसके साथियों ने यश को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और साथी छात्र मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मोबाइल पर चैट को लेकर सहपाठी की यश के दोस्त आशीष गुप्ता से कहासुनी हुई थी। यश ने सहपाठी को समझाने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर सहपाठी उससे रंजिश मानने लगा था। निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed