फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Palledar went to watch Ramlila; body found under a mat in the pandal the next morning.

Etawah News: रामलीला देखने गया पल्लेदार, सुबह पंडाल में मैट के नीचे मिला शव

Fri, 02 Oct 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Palledar went to watch Ramlila; body found under a mat in the pandal the next morning.
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की नवीन मंडी में चल रही रामलीला देखने गया पल्लेदार रात में पंडाल के पास जमीन पर बिछी मैट ओढ़ के सो गया। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने मैट हटाया तो उसके नीचे शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और स्थानीय लोग ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

दतावली निवासी शिवकुमार (55) करीब सात-आठ वर्षों से अपने मित्र राजेश पाल के साथ रह रहा था। वह पल्लेदारी करने के साथ ही दोस्त के घर के कामों में भी सहयोग करता था। राजेश ने बताया बताया कि बृहस्पतिवार शाम शिवकुमार नवीन मंडी में आयोजित रामलीला देखने गया था। देर रात रामलीला देखने के बाद वह मंच के पास जमीन पर लेट गया। इसी दौरान उसने वहां बिछी मैट को ओढ़ लिया और सो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मंडी पहुंचे स्थानीय लोगों की नजर मैट पर पड़ी। मैट हटाने पर नीचे शिवकुमार का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने फोन कर राजेश पाल को दी। राजेश मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शिवकुमार के रूप में की। राजेश ने बताया कि शिवकुमार के माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसका कोई अन्य सदस्य नहीं था। मंडी के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी सत्यपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर की चपेट में आने से हादसा होने की बात सामने आई है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मंडी परिसर में मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed