फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   'Raghupati Raghava Raja Ram' Resounds on Gandhi-Shastri Jayanti

Etawah News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा रघुपति राघव राजा राम

Fri, 02 Oct 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Raghupati Raghava Raja Ram' Resounds on Gandhi-Shastri Jayanti
फोटो 20:: कलक्ट्रेट परिसर में गायन करतीं जीजीआईसी की छात्राएं। स्रोत सूचना विभाग
इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में विचार गोष्ठी हुई। इस अवसर पर जीआईसी की छात्राओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने टीबी अस्पताल में टीबी कैंप का उद्घाटन भी किया। उन्होंने मरीजों को फल वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उधर, पुलिस लाइन में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और प्रसिद्ध स्वाधीनता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। नुमाइश परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शास्त्री चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सहकारी शीत ग्रह स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने नारे लगाए और रघुपति राघव राजा राम का गान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल और सेनानी भवन में श्रद्धांजलि

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने ट्रॉपिकल कैफे में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन के संरक्षक सदस्य सुखवीर सिंह यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। पक्का तालाब चौराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।


नगर पालिका ने किया सफाई मित्रों का सम्मान

नगर पालिका परिषद, इटावा और आईटीसी मिशन सुनहरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों सफाई मित्रों और सफाई नायकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा थे। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एनएल कुशवाह और ब्रांड एंबेसडर डॉ. हरिशंकर पटेल सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ।

फोटो 20:: कलक्ट्रेट परिसर में गायन करतीं जीजीआईसी की छात्राएं। स्रोत सूचना विभाग

फोटो 20:: कलक्ट्रेट परिसर में गायन करतीं जीजीआईसी की छात्राएं। स्रोत सूचना विभाग

फोटो 20:: कलक्ट्रेट परिसर में गायन करतीं जीजीआईसी की छात्राएं। स्रोत सूचना विभाग

फोटो 20:: कलक्ट्रेट परिसर में गायन करतीं जीजीआईसी की छात्राएं। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed