फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Doctor absent from CHC at midnight; video goes viral.

Etawah News: सीएचसी में रात 12 बजे डॉक्टर नदारद, वीडियो वायरल

Fri, 02 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Doctor absent from CHC at midnight; video goes viral.
जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे डॉक्टर और चिकित्सकीय कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

पेट-सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे युवक को तत्काल मदद नहीं मिली। ड्यूटी रूम में एक सुरक्षा गार्ड और एक युवक सोते हुए मिले। पीड़ित ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का दावा किया। वीडियो में इमरजेंसी परिसर में सन्नाटा दिखने का दावा है।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है, जहां सड़क हादसों का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों ने सीएमओ इटावा से सभी सीएचसी के रात्रिकालीन औचक निरीक्षण की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार के खर्च के बावजूद मदद न मिलना चिंताजनक है, इसलिए जांच कर जिम्मेदारी तय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि मैं हमेशा अस्पताल परिसर में ही मौजूद रहता हूं। परिसर में ही मेरा आवास है। रात में वार्ड बॉय की ड्यूटी भी रहती है। फिलहाल अगर वीडियो में दावा किया जा रहा है तो जांच करा ली जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed