फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai's Pharmacy Faculty awarded 'A' grade in QSI ratings, ranks fourth in the state.

Etawah News: क्यूएसआई रेटिंग में सैफई की फार्मेसी फैकल्टी को ए ग्रेड, प्रदेश में चौथा स्थान

Sat, 25 Jul 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saifai's Pharmacy Faculty awarded 'A' grade in QSI ratings, ranks fourth in the state.
इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी ने गुणवत्ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की रेटिंग में फैकल्टी को ए ग्रेड मिला है। संस्थान को उत्तर प्रदेश में चौथा और राष्ट्रीय स्तर पर 29वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि विवि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शोध सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण मानी जा रही है। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, उन्नत अनुसंधान सुविधाएं, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा उद्योग एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी वजह से विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उल्लेखनीय है कि यूपीयूएमएस, सैफई की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सरकारी फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में शामिल है और शिक्षा व शोध के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed