{"_id":"573e159d4f1c1bbb24ac7487","slug":"road-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 12 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
Updated Fri, 20 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
कार ने मारी स्कूटर सवार लोगों को जोरदार टक्कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक ही परिवार के चार लोग समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्म सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र में बस्ती जिले के बघौड़ा कलवाडी कस्वा निवासी राम प्रीति अपनी पत्नी सीमा बहन प्राणपति व पकड़ी लुभान निवासी राम सागर त्रिपाठी स्कार्पियो से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे हाईवे पर सुनवर्षा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कार्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रामप्रीत व राम सागर को रिम्स सैफई रेफर कर दिया।
ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। उधर, इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मनियांमऊ के पास हाईवे पर तेज रफ्तार मैजिक सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। जिससे मैजिक में बैठी सवारियां व चालक गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर एसओ इकदिल आलोक राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में मैजिक चालक राजू निवासी राजपुरा थाना कसूरवा जिला पटियाला पंजाब के अलावा श्याम बाबू निवासी सिहौली थाना अयाना उनकी पत्नी चमेली देवी, राम बहादुर निवासी राजपुर कानपुर देहात, सुनीता निवासी कृष्णानगर लखनऊ, ज्योति निवासी सतांडी थाना अजीतमल व संतोषी निवासी बिहारी पुरा सिविल लाइंस घायल हुई हैं।
जिसमें राजू की हालत काफी गंभीर है। इसके अलावा बकेवर थाना क्षेत्र के सुनवर्षा के पास ट्रक ने मारुति कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार मलखान निवासी जगमोहनपुरा घायल हो गया। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।