फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   report against loader owner

नकली खाद मिलने पर लोडर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 29 Nov 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 29 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

 जसवंतनगर (इटावा)।  थाना क्षेत्र के तहत हाईवे पर एक लेाडर में अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही खाद की दो दर्जन से ज्यादा बोरियों को लोडर सहित पकड़ा गया था।  जिलाधिकारी से अनुमति मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत लोडर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  

विज्ञापन

  
बीते 24 नवंबर को सांय लगभग 3 बजे पवन शिवहरे, आनंद एंड संस जसवंतनगर तथा कृभको क्षेत्रीय प्रतिनिधि अंशुमान यादव ने जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद यादव को सूचना दी थी कि कृभको की बोरियों में दूसरी खाद भरकर लोडर इटावा की ओर जा रहा है। इस पर जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद यादव पुलिस  के साथ ग्राम कैस्त के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोडर को रोका तो ड्राइवर व उसमें सवार लोग लोडर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


 पुलिस ने लोडर को अपने कब्जे मे ले लिया।  कृभको के प्रतिनिधि अंशुमान यादव के अनुसार खाद की बोरिया कृभको की नहीं है बल्कि इन बोरियों को कृभको की डीएपी के नाम से मिलावट की बोरियों को कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था।  कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार ने खाद्य की 28 बोरियों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इसके बाद  26 नवंबर को जिलाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति प्रदान कर दी गई थी। इस आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने लोडर मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कराया।  चौकी इंचार्ज सतेंद्र यादव ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed