फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Red tape associated with movement advocate

रेड टेप मूवमेंट से अधिवक्ता भी जुड़े

Wed, 22 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 22 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Red tape associated with movement advocate

सहायक बचत निदेशक प्रभात मिश्र के रेड टेप मूवमेंट से अब अधिवक्ता भी जुड़ गए हैं। पृथ्वी दिवस के मौके पर कचहरी स्थित वटवृक्ष पर आधा सैकड़ा से अधिक वकीलों ने लाल फीता बांधा और शपथ ली कि वह पर्यावरण की रक्षा करेंगे और इससे संबंधित अपराधों का विरोध करेंगे।

विज्ञापन


यूं तो पर्यावरण संरक्षण से जुड़े रेड टेप मूवमेंट की गूंज अमेरिका तक पहुंच चुकी है। वहां भी एल्गिन स्कूल के बच्चों ने पेड़ों में लाल फीता बांधकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने वट वृक्ष के नीचे खड़े होकर शपथ ली कि वह भारतीय संविधान के आर्टिकल 48 ए, 51 ए जी एवं 21 के तहत शपथ लेते हैं कि हम उक्त प्रावधानों के अंतर्गत वर्णित नियमों का पालन करते हुए पर्यावरण को बचाएंगे। पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन का एक मौलिक एवं महत्वपूर्ण कर्तव्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के अलावा स्कूली बच्चों ने पेड़ों पर लाल फीते बांधे। इस मूवमेंट के जनक श्री मिश्र ने बताया कि स्कूल कैंपस में स्थित पेड़ों पर टीचर्स क्लब की अगुवाई ने करीब 500 बच्चों ने यह कदम उठाया।

बताया कि आज ही के दिन कानपुर जिले के बिल्हौर एसडीएम शैलेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में भी चौबेपुर क्षेत्र के दो गांवों गोगूपुर एवं नारूपुर में पेड़ों पर लाल फीते बांधे गए। इसके अलावा पुणे के मगरपट्टा इंडस्ट्रियल एरिया में कैब ड्राइवरों ने लाल फीते बांधे और रेड टेप मूवमेंट के दूत के रूप में कार्य करने की शपथ ली।


इसी तरह नोयडा के सेक्टर 16 में रहने वाले लोगों ने भी वृक्षों को लाल रिबन बांध कर बचाने का संकल्प लिया। श्री मिश्र ने बताया कि रेड टेप मूवमेंट इंटरनेट के जरिए देश-विदेश में पहुंच चुका है। उन्हें खुशी है कि दूर-दूर से लोग इस मूवमेंट से जुड़ने की सूचनाएं दे रहे हैं। यह इसलिए भी सुखद है कि आज वृक्षों को बचाने के लिए गैर सरकारी प्रयास की बेहद जरुरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed