फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ransom denied killing abducted

फिरौती न मिलने पर अपहृत बालक की हत्या

Tue, 01 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 01 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ransom denied killing abducted

ऊसराहार (इटावा)। 13 दिन पूर्व अपहृत हुए बालक की हत्या कर दी गई। उसका शव मध्यप्रदेश के भिंड जिले में लावारिस अवस्था में पाया गया। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने किशनी ऊसराहार मार्ग पर जाम लगा दिया। अपहर्ताओं ने फिरौती की मांग की थी जिसके पूरा न होने पर बालक की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


थाना ऊसराहार क्षेत्र के नगला लालमन गांव निवासी उम्मेद सिंह पाल के 14  वर्षीय पुत्र हरीओम उर्फ आशिक गत 17 नवंबर को उस समय गायब हो गया था, जब वह मैनपुरी निवासी अपने फूफा के यहां जा रहा था। इसकी गुमशुदगी गत 21 नवंबर को ऊसराहार थाना में दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जब फिरौती को लेकर फोन आने लगे तो पुलिस ने गत 23 नवंबर को बालक के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसी बीच बालक हरीओम को 50 लाख रुपये के एवज मेें छोड़ने की शर्त सामने आई जिस पर परिजनों ने अपनी मजबूरी जाहिर की। तब यह मांग 10 लाख रुपये कर दी गई। लेकिन गत 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मौ गांव में बालक के शव मिलने की सूचना मिली। इस पर 29 नवंबर को परिजन मौ थाना पहुंचे। जहां फोटो देखने के बाद शिनाख्त की और 30 नवंबर को शव लेकर यहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण के बाद बालक की हत्या किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किशनी ऊसराहार मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। गांव वाले काफी देर तक जाम लगाए रहे। कोई अधिकारी या पुलिस बल नहीं पहुंचा। इसके बाद थक हार कर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि ऊसराहार थानाध्यक्ष अभी मौ थाना में ही हैं। वहीं एसडीएम दिनेश सिंह ने कहा कि उन्हें जाम लगने की जानकारी नहीं हुई। उधर परिजनों के मुताबिक मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

रकम गई और बच्चा भी
 परिजनो ने एसओजी और क्राइम व्रांच पर फिरौती की रकम दिलवाकर भी बालक को बरामद न कर पाने का आरोप लगाया है। बालक के पिता उम्मेद सिंह  व अन्य परिजनों ने कहा कि एसओजी और क्राइम व्रांच पुलिस ने गत 25 नवंबर को उदी क्षेत्र के एक कुए पर एक लाख 80 हजार रुपये फिरौती की रकम रखवाई थी। बालक को उदी चौराहे पर बरामद की बात कही थी। पिता उम्मेद सिंह का कहना है कि रकम भी चली गई और बेटे की भी बरामदगी नहीं हुई। उसने यह रकम कर्ज लेकर जुटाई थी। जबकि इस आरोप पर एसओजी प्रभारी आलोक राय ने कहा कि परिजनों ने जो रकम रखी, उससे उन्हें अवगत नहीं कराया गया था। इसलिए वह इस विषय में कुछ नहीं जानते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed