फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Radiologist on leave, doctors are not prescribing ultrasound test

रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, डॉक्टर नहीं लिख रहे अल्ट्रासाउंड जांच

Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Radiologist on leave, doctors are not prescribing ultrasound test
अल्ट्रासाउंड कक्ष में पड़ा ताला। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला अस्पताल के एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर चले जाने से अल्ट्रासाउंड बंद हो गए हैं। डॉक्टर भी मरीाजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नहीं लिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समय प्रतिदिन लगभग 1000 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें पेट दर्द, फूड प्वाइजनिंग, डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। पेट में दिक्कत होने पर डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखते हैं। जिला अस्पताल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष शुक्ला 20 से 30 जून तक की छुट्टी पर चले गए हैं। 20 जून के पहले तक प्रतिदिन लगभग 40 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। रेडियोलॉजिस्ट कक्ष में ताला लगा होने से डॉक्टर मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं लिख रहे हैं।
विज्ञापन

अक्सर लग जाती है वीआईपी ड्यूटी
जिले में आए दिन किसी न किसी वीआईपी का दौरा लगा रहता है। वीआईपी का दौरा होने पर अक्सर रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगा दी जाती है, तब भी अल्ट्रासाउंड बंद रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कत दस बजे के बाद आने वाले मरीजों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहतपुरा गांव की ऊषा देवी ने बताया कि पेट में कई दिनों से दर्द हो रहा है। डॉक्टर अल्ट्रासाउंड लिखेंगे यह सोचकर सुबह जल्दी आई थीं, लेकिन डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड एक सप्ताह बाद कराने की सलाह देकर दवा लिख दी है।
नई मंडी के अभिषेक तिवारी ने बताया कि पेट में दिक्कत है। 11:30 बजे दिखाने आए थे। पर्चा काउंटर पर बताया गया कि कंडोलेंस हो गई है। इमरजेंसी में पर्चा बनाने से मना कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका मिला।

11:30 बजे बंद कर दिया पर्चा काउंटर
इटावा। सुबह 11:30 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई। इसके बाद पहुंचे मरीज भटकते रहे। बताया गया कि एक सफाईकर्मी की मां का निधन हो गया है, जिससे कंडोलेंस कर दी गई है। 11:40 बजे अस्पताल पहुंचीं अधियापुर गांव की आराधना ने बताया कि कुत्ते ने काट लिया है। पर्चा नहीं बन पाया, मंगलवार को भी 12 बजे आई थीं लेकिन पर्चा नहीं बनाया गया था। कर्मचारियों की सलाह पर आराधना ने इमरजेंसी में जाकर इंजेक्शन लगवाया। रमन गुप्ता ने की पत्नी के बंदर ने काट लिया था। 11: 35 बजे वह पत्नी को लेकर ओपीडी पहुंचे लेकिन पर्चा नहीं बना। इमरजेंसी में जाकर इंजेक्शन लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed