फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prime Minister's security beefed up, SPG reached Etawah

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को एसपीजी ने डाला डेरा

Thu, 19 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 19 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's security beefed up, SPG reached Etawah

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी की टीम ने सैफई में डेरा डाल दिया तो दूसरी तरफ डीजीपी एके जैन ने भी सैफई पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जाजया लिया। मातहतों के साथ पूरी व्यवस्था पर चर्चा की।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव तेजू की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी से तय हुई है। 21 फरवरी को सैफई में तिलकोत्सव है। सैफई परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के साथ ही बॉलीवुड के सितारों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन


ऐसे में तिलकोत्सव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने की कवायद तेज हो गई है। अभी तक अधिकारिक तौर पर जिला प्रशासन के पास प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन तैयारियां तेज हो गईं हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर स्पेशल प्लेन से एसपीजी सैफई हवाई पट्टी पहुंची। टीम के सदस्यों ने पहले सैफई हवाई पट्टी को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब आधा घंटे सैफई में रुक  सकते हैं। एसपीजी के साथ ही बुधवार को डीजीपी एके जैन भी पूरी टीम के साथ सैफई पहुंचे। उन्होंने हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

आईजी कानपुर आशुतोष पांडेय, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एएसपी सर्वानंद यादव सहित स्थानीय अधिकारी के साथ सुरक्षा के मुद्दे पर रणनीति बनाई। डीजीपी ने जरूरत के हिसाब से फोर्स आसपास के जिलों से बुलाने का निर्देश दिया है।


पीएम के अलावा अन्य वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के जिम्मे रहेगी। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।  सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी की टीम सैफई आ गई है। टीम ने हवाई पट्टी के साथ ही कार्यक्रम स्थल को चेक किया है। डीपीजी के निर्देशानुसार सुरक्षा की पुख्ता योजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed