फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Permission to open the entire market of the district from tomorrow with conditions

कल से खोला जाए जिले का पूरा बाजार

Sat, 30 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Permission to open the entire market of the district from tomorrow with conditions
फोटो संख्या 18 व्यापार मंडल इटावा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को दिया श्रापन - फोटो : ETAWHA
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर मंडल ने जिलाधिकारी से एक जून से जिले के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान एक साथ खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने शनिवार को डीएम को एक ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में व्यापारियों का बहुत नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शर्तों के साथ पूरे बाजार खोलने की इजाजत दी जाए।
कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से 31 मई तक चार चरण के लॉकडाउन में व्यापारी बहुत नुकसान झेल चुके हैं। इस बीच अब सड़कों पर लोग घूम रहे हैं और बाहर से भी आ रहे हैं। ऐसे मेें केवल दुकानें बंद करने से कोरोना वायरस से नहीं बचा जा सकता।
विज्ञापन

सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी, निजी कार्यालय, बैंक, बीमा कार्यालय और शराब की दुकानें खुल रही हैं तो व्यापारिक दुकानें क्यों नहीं खोली जा सकती? अपील की कि शुरुआत में बाजार का समय कुछ कम रखकर ऐसा किया जा सकता है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शर्तों के अनुसार दुकानें खोलने की अनुमति मिल जाए तो व्यापारियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव श्रीभगवान पोरवाल, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष गुरूभेज सिंह भेजा, महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, उपाध्यक्ष रजनी सिंह

, महामंत्री अंचल अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आशीष दीक्षित, यदुवीर सिंह यादव, जिला मंत्री शिव शरण गुप्ता,युवा जिलाध्यक्ष गोविंद दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed