फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   People were made aware through an awareness rally organized to promote prevention against communicable diseases.

Etawah News: संचारी रोगों से बचाव को जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Fri, 02 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
People were made aware through an awareness rally organized to promote prevention against communicable diseases.
फोटो 31: ब्लॉक परिसर से रैली निकालते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत स्वयं
चकरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को ब्लॉक परिसर चकरनगर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता और एएनएम शामिल हुए।
विज्ञापन


रैली का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश पाल सिंह ने किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। डॉ. महेश पाल सिंह ने कहा कि बरसात के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है। इससे मच्छरजनित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। कूलर, गमले, पुराने टायर, बर्तन और अन्य पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित सफाई करने को कहा।
विज्ञापन


मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लगातार बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या अन्य लक्षण होने पर इसे सामान्य न समझें। तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है। रैली के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और रोगों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed