फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Muri in the passenger's condition deteriorated, found stretcher

मुरी में बिगड़ी यात्री की तबियत, नहीं मिला स्ट्रेचर

Fri, 24 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 24 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Muri in the passenger's condition deteriorated, found stretcher
ट्रेन से उतारने के बाद स्ट्रेचर के इंतजार में बीमार उपेंद्र - फोटो : amarujala
डाउन मुरी एक्सप्रेस में एक यात्री की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसपर कंट्रोल ने इटावा स्टेशन पर ट्रेन के रोककर यात्री को उपचार दिए जाने के निर्देश दिए। रेलवे डॉक्टर ने यात्री की हालत को गंभीर बता उसे जिला अस्पताल भेजा। अर्ध बेहोशी की हालत में यात्री को स्टेशन के बाहर ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो आनन फानन में बुजुर्ग पिता ने उसे गोद में लेकर ट्रैक पार कराया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को 18102 डाउन मुरी एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-8 में दिल्ली से इलाज कराकर परिजनों के साथ घर जा रहे यात्री उपेंद्र कुमार(26) पुत्र कृष्णा कुशवाहा निवासी मकरी झारखंड की तबियत बिगड़ गई। उसे सांस लेेने में परेशानी हो रही थी। परिजनों ने तुरंत टीटी द्वारा इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन के इटावा स्टेशन पहुंचने पर डॉ. कुलदीप पांडेय ने उसका चेकअप किया।
विज्ञापन


इसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए स्ट्रेचर मांगी। लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। इसपर उसके पिता ने अन्य यात्रियों की मदद से आनन-फानन में गोद में लेकर उसे ट्रैक पार कराया। इसके बाद आटो से परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। उपेंद्र की पत्नी ललिता ने बताया कि उपेंद्र किडनी की बीमारी का मरीज है। उसका दिल्ली के बीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी छुट्टी कराकर वह घर जा रहे थे। इस संबंध में रेलवे डॉक्टर कुलदीप पांडेय का कहना है कि वह स्ट्रेचर मंगाने के प्रयास में थे, तभी परिजन उसे गोद में लेकर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed