फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mulayam ke log becomes quiet

‘मुलायम के लोग’ खामोश

Sat, 25 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 25 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
mulayam ke log becomes quiet
मुलायम के लोग कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
सपा में हुए पारिवारिक विवाद के बाद शिवपाल और सपा मार्गदर्शक के समर्थकों द्वारा शहर के चौगुर्जी मोहल्ले में खोला गया मुलायम के लोग कार्यालय जिले में मतदान के चंद दिन बाद ही बंद हो गया। मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस कार्यालय को खोलकर पार्टी के ही नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं। अब न सिर्फ यहां सन्नाटा पसरा है बल्कि मुलायम के लोग नाम की तख्ती को भी उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन

मुलायम के लोग कार्यालय की चर्चा लखनऊ तक रही। गत 16 फरवरी को यहां चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस कार्यालय के औचित्य पर सवाल उठाए थे। माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए आनन फानन में इस कार्यालय को खोला गया। जहां मुलायम सिंह यादव से जुड़े लोग एक जगह एकत्रित हो सकें। चुनाव होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। जितनी चर्चा मुलायम के लोग कार्यालय खोलने के बाद इटावा में नहीं हुई उससे कहीं ज्यादा चर्चा अब इस कार्यालय के बंद होने के बाद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

गत 29 जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव अपने चौगुर्जी स्थित आवास से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बने मुलायम के लोग कार्यालय पर समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया था। हालांकि मुलायम के लोग ग्रुप से जुड़े लोगों का मानना है कि इस कार्यालय का मकसद समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। जिसे बखूबी निभाया गया। गौरतलब है कि इस कार्यालय में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व महासचिव अजय भदौरिया आदि कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे थे। चुनाव होने तक सभी की सक्रियता भी रही। चुनाव के बाद इस ग्रुप का विरोध भी नजर नहीं आ रहा। करीब एक सप्ताह से इस कार्यालय की गतिविधियां नजर नहीं आ रही। गत 17 फरवरी की शाम को यहां पर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। पहले लोगों की जो भीड़ दिखती थी, वह भी नदारद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल सिंह की कोठी में खोलेंगे नया कार्यालय
सपा के पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना है कि अस्थाई तौर पर एक घर में कार्यालय को खोला गया था। मंत्री जी (शिवपाल सिंह यादव) की कोठी में नई व्यवस्था के तहत कार्यालय खोला जाएगा। फिलहाल पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव के आवास के निकट अस्थायी तौर पर कार्यालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed