फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   MLA, DM and CDO ate filariasis

विधायक, डीएम और सीडीओ ने खाई फाइलेरिया की दवा

Mon, 25 Nov 2019 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
MLA, DM and CDO ate filariasis
फोटो संख्या 20: फाइलेरिया मुक्त अभियान का शुभारंभ करते विधायक, डीएम और सीडीओ ने खाई फाइलेरिया की द? - फोटो : ETAWHA
सदर विधायक सदर सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी जेबी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए टीमें घर-घर जाएंगी। लोगों से दवा खाने और परिवार के सदस्यों को दवा खिलाने में वाली टीमों का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। फाइलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। जिसे सामान्यत: हाथीपांव के नाम से जाना जाता है। इसकी दवा खाने से किसी भी तरह नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दवा के खाने से पेट के कीड़े, खुजली ,हाइड्रोसील की रोकथाम में मदद मिलती है। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2021 तक फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रवींद्र कुमार ने बताया कि फाइलेरिया की दवा दो साल से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को नहीं दी जाएगी। खाली पेट दवा नहीं खिलानी है। फाइलेरिया की दवा घर- घर खिलाने के लिए सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एव शुक्रवार निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएल संजय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. श्रीनिवास यादव, डॉ. महेश चंद्रा, डीपीएम संदीप कुमार दीक्षित, नवीन सक्सेना, नीरज दुबे, अमर नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed