फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mahewa will become the 22nd police station of the district, the government has given approval.

Etawah News: महेवा बनेगा जिले का 22वां थाना, शासन ने दी मंजूरी

Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mahewa will become the 22nd police station of the district, the government has given approval.
फोटो : 14
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव खबर
- अभी महेवा के लोग घटना या दुर्घटना होने पर 13 किमी दूर बकेवर थाने पहुंचते हैं
-उच्चाधिकारियों की लंबी कवायद व पैरवी के बाद महकमे को मिली सफलता
संवाद न्यूज़ एजेंसी
इटावा। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों की लंबी कवायद और पैरवी के बाद शासन ने महेवा में नया थाना बनाने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। जिले में थानों की कुल संख्या बढ़कर अब 22 हो जाएगी। अभी तक महेवा में चौकी है।

वर्तमान समय में जिले में कुल 21 थाने हैं। इसमें जिला मुख्यालय पर बना महिला थाना भी शामिल है। पुलिस महकमे के अनुसार क्षेत्रफल के हिसाब से महेवा में थाना बनवाए जाने की क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व लोगों ने की थी। अभी तक महेवा के लोग कोई घटना या दुर्घटना होने पर बकेवर थाने शिकायत लेकर पहुंचते थे।
विज्ञापन

बकेवर से महेवा की कुल दूरी करीब 13 किलोमीटर किमी है। इसमें लोगों को समय व रुपये दोनों की बर्बादी होती थी। पुलिस अफसरों ने महेवा को थाना बनाए जाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जिला मुख्यालय से पत्रावली आगे बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन महेवा क्षेत्र में थाने के निर्माण के लिए भूमि की तलाश कर रहा है। जैसे ही जमीन का चयन और आवंटन प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 के बाद अब मिली बड़ी उपलब्धि

जिले में थानों के विस्तार की कड़ी में यह एक बड़ा कदम है। इससे पहले साल 2018 में शहर के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को अस्तित्व में लाया गया था। उसके बाद से जिले में थानों की संख्या 21 पर टिकी हुई थी। करीब आठ साल के लंबे अंतराल के बाद अब जिले को अपना 22वां थाना मिलने जा रहा है।
जिले में अभी तक ये हैं थाने---
थाना बकेवर, बलरई, बढ़पुरा, बसरेहर, भरेह, भरथना, बिथौली, चकरनगर, चौबिया, सिविल लाइंस, इकदिल, फ्रेंड्स कॉलोनी, जसवंतनगर, सदर कोतवाली, लवेदी, महिला थाना, पछायगांव, सहसों, सैफई, ऊसराहार, वैदपुरा।


नया थाना बनने से ये होंगे फायदे---

पुलिस रिस्पांस टाइम में सुधार होगा। क्षेत्र में पुलिस की गश्त और मौजूदगी बढ़ेगी। अपराधियों पर नकेल कसेगी और अपराध कम होंगे। पुलिस व ग्रामीणों में बेहतर संवाद स्थापित होगा। स्थानीय लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए थाना बकेवर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।



वर्जन---

महेवा में नया थाना बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को बेहतर सुरक्षा देना और पुलिसिंग को प्रभावी बनाना है। आने वाले समय में थाना बनने पर क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। -श्रीश्चंद्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed