{"_id":"65760b746fe6a377e604c9a4","slug":"looted-rs-11000-from-a-passenger-etawha-news-c-216-1-etw1001-6280-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जहरखुरानों ने निजी बस में यात्री से लूटे 11 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जहरखुरानों ने निजी बस में यात्री से लूटे 11 हजार रुपये
Mon, 11 Dec 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
इटावा। निजी बस में यात्री को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके पास से 11 हजार रुपये जहरखुरानों ने लूट लिए। दिल्ली से अपने दोस्त की बेटी की शादी से यात्री भरथना लौट रहा था। बेहोशी की हालत में बस चालक व हेल्पर ने यात्री को सीचसी में भर्ती कराया।
भरथना थाना क्षेत्र के नगला नगरू निवासी सत्येंद्र यादव गुरुवार को दिल्ली में समयपुर बादली अपने दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वह शनिवार शाम कश्मीरी गेट से इटावा आने के लिए निजी बस में बैठे थे। उसके साथ दो अन्य लोग भी बैठे हुए थे। सत्येंद्र ने बताया कि रात करीब तीन बजे वह आगरा पहुंचा जहां दोनों युवकों ने उसको पेय पदार्थ में पिला दिया। उसके पास जेब में रखे 11 हजार रुपये दोनों युवक ले गए।
जब बस भरथना पहुंची तो हेल्पर ने उतरने के लिए उठाया। उसके उठाने पर होश नहीं आने पर बस चालक व हेल्पर ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सत्येंद्र ने बताया कि वह भी बिधूना से दिल्ली जाने वाली निजी बसों को चलाता है। पर्स और मोबाइल बस में ही पड़े मिलने पर चालक ने परिजनों को सूचना दी थी। जिला अस्पताल प्रशासन से सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।