{"_id":"5978d9e24f1c1b54358b458c","slug":"lineman-died-due-to-current-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बिजली कर्मी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बिजली कर्मी की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा बिजली सब स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मी की एचटी लाइन का फाल्ट दुरुस्त करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना से नाराज अन्य संविदा कर्मियों ने शव बिजली घर के पास रखकर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। ठेकेदार द्वारा परिजनों को तीन लाख का चेक देने और परिवार के एक व्यक्ति को संविदा कर्मी के रूप में तैनात करने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
गांव सराय चौरी निवासी पुत्तीलाल का पुत्र छोटे सिंह (32) बिजली सब स्टेशन पर लाइनमैन था। मंगलवार रात नौ बजे नगला छोटे की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। गांव का एक युवक छोटे को साथ ले गया। उसे गांव लुखरियाई के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट मिला। इस पर छोटेलाल ने सब स्टेशन से शट डाउन लिया और बिजली सही करने लगा। वह बिजली सही कर रहा था तभी अचानक उसे करंट लग गया। वह नीचे गिर पड़ा तो युवक ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव जा रहे थे तभी मृतक छोटू के साथी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव बिजली घर के पास रखकर जाम लगा दिया। पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप कर दी। लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और परिवार के किसी एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए। जाम लगने की सूचना पर कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकरियों को बुलाया। एसडीओ महेश चंद्र ने नेशनल कंपनी के ठेकेेदार को बुलाया। ठेकेदार संजीव यादव ने मृतक के परिजनों को मदद का चेक दिया। इसके बाद बिजली कर्मियों ने सप्लाई शुरू कर जाम खोल दिया। इस दौरान करीब साढे़ तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन