फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   learn from netaji says gulam nabi

नेता जी से जो सीखा भुलाया नहीं जा सकता : गुलाम नबी

Wed, 26 Oct 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
learn from netaji says gulam nabi
सैफई (इटावा)। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने बहुत कुछ सिखाया है। उन्हें भुला नहीं सकते।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10:30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद सैफई पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव सहित सभी परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। कहा कि नेताजी से 1987 से उनके पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। मंडी कर्मचारी कल्याण संघ समिति के अध्यक्ष शिवराम सिंह यादव, जिपं सदस्य डॉ. अरविंद यादव, प्रधान चंदगीराम यादव ने भी नेताजी को नमन किया।
विज्ञापन

उधर समाधिस्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के नीचे दीपक जलाए। दीयों और मोमबत्तियों से नेता जी अमर रहें लिखा गया। उनके साथ प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव मौजूद रहे। अखिलेश यादव परिवार के साथ बुधवार को वृंदावन बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक ने दी श्रद्धांजलि
काशी निवासी सेना के जवान केके यादव ने नेता जी को श्रद्धांजलि दी। भावुक होकर बोले नेताजी के आशीर्वाद से उन्होंने 2014 में भारत की तरफ से एशिया में कांस्य पदक जीता था। नेताजी का सबसे प्रिय खेल कुश्ती था। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बहुत काम किए हैं। केके यादव मूल निवासी वाराणसी के हैं। वह 22 साल पहले सैफई से कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करके 2008 में आर्मी में सिपाही पद पर भर्ती हुए। एशियाई गेम्स कांस्य पदक जीतने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर 11 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed