फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five feet of water accumulates in Mainpuri underpass; two cars and a bus get stuck.

Etawah News: मैनपुरी अंडरपास में भरा पांच फीट पानी, दो कारें ओर बस फंसी

Sun, 27 Sep 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 27 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five feet of water accumulates in Mainpuri underpass; two cars and a bus get stuck.
फोटो 26::::अंडरपास में फंसी बस को निकालती जेसीबी। स्रोत नपा कर्मचारी
इटावा। शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश शनिवार को भी जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मैनपुरी के लिए जाने वाले अंडरपास में शुक्रवार रात पांच फीट पानी भर गया। इस जलभराव के कारण एक रोडवेज बस और बाद में दो कारें फंस गईं। नगर पालिका की बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी फंसे वाहनों को बाहर निकाला। बारिश के चलते शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक अंडरपास बंद रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई बारिश शनिवार रात तक जारी रही, जिससे अंडरपास में पानी भर गया था। सबसे पहले मैनपुरी की ओर से आ रही एक रोडवेज बस पानी में फंस गई, हालांकि उसमें कोई यात्री नहीं था। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम ने बस को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करहल, मैनपुरी निवासी दिनेश सिंह अपने बेटे के साथ इटावा आ रहे थे। उन्होंने अंडरपास की बैरिकेडिंग हटाकर अपनी कार पानी में घुसा दी। पानी में कार बंद हो गई और पिता-पुत्र फंस गए, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। दिनेश सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने पानी अधिक होने की जानकारी दी थी, लेकिन उनके बेटे को बात समझ नहीं आई। दोनों कारों के इंजन और साइलेंसर में पानी भर जाने से वे बंद हो गईं। इसके बाद एक और कार भी अंडरपास में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के बचाव अभियान के बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से दोनों कारों को अंडरब्रिज से बाहर निकाला गया। ईओ संतोष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे अंडरपास में पानी भरने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसे बंद करा दिया गया था। शनिवार शाम को पानी हल्का होने पर पंप से पानी निकलवाया गया। शाम करीब पांच बजे अंडरपास को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया।

फोटो 26::::अंडरपास में फंसी बस को निकालती जेसीबी। स्रोत नपा कर्मचारी

फोटो 26::::अंडरपास में फंसी बस को निकालती जेसीबी। स्रोत नपा कर्मचारी

फोटो 26::::अंडरपास में फंसी बस को निकालती जेसीबी। स्रोत नपा कर्मचारी

फोटो 26::::अंडरपास में फंसी बस को निकालती जेसीबी। स्रोत नपा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed