{"_id":"ba8994223b4cb54d5725926dee928b8e","slug":"lawyers-of-agra-worked-in-etawah-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के वकीलों ने किया काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के वकीलों ने किया काम
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना को लेकर चल रहे विवाद के तहत बुधवार को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हालांकि आगरा के करीब एक सैकड़ा वकीलों ने न्यायालय परिसर स्थित सभागार में बैठकर काम किया। इस दौरान उनके पास तमाम वादकारी भी पहुंचे। आगरा के इन अधिवक्ताओं ने कहा कि वह वादकारियों के हित को देखते हुए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि आगरा बार एसोसिएशन ने आगरा में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए आंदोलन छेड़ रखा है। लिहाजा आगरा से आए अधिवक्ताओं के साथ जिला बार एसोसिएशन इटावा के अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक हुई थी। आपसी विचार विमर्श के बाद डीबीए अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सिंह गौर व महामंत्री राहुल कुमार शाक्य ने निर्णय लिया था कि कार्यकारिणी की बैठक के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यकारिणी के निर्णय पर ही बुधवार को डीबीए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश को ज्ञापन देकर कार्य का बहिष्कार किया। जिले के किसी अधिवक्ता ने तो कोई कार्य नहीं किया। जबकि आगरा के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर स्थित सभागार में वाद कार्य निपटाए।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में चंद्रमौलेश्वर त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, बृजेंद्र बहादुर सिंह चौहान, हंस कुमार चौहान, हंसमुखी शंखवार, अभिनेंद्र सिंह चौहान, केके चौहान, शैलेंद्र सिंह वर्मा, सत्येंद्र सिंह यादव, सुनील तिवारी, अनिल कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी रामशरन सिंह यादव आदि शामिल रहे।