फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jam was imposed on student by accusing him of using loader

Etawah News: छात्र पर लोडर चढ़ाने का आरोप लगाकर लगाया जाम

Fri, 02 Feb 2024 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jam was imposed on student by accusing him of using loader
ताखा। ट्यूशन जा रहे साइकिल सवार छात्र को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रंजिशन लोडर चढ़ाने का आरोप लगाकर भरथना मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पचार निवासी श्रीचंद कमल का पुत्र रितिक (17) साइकिल से गुरुवार दोपहर ट्यूशन पढ़ने कस्बा ऊसराहार जा रहा था। जैसे ही छात्र गांव के पास भरथना मार्ग पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को सीएचसी सरसई नावर भेजा। जहां से डाॅक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल के पिता श्रीचंद ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले गांव के ही सर्वेश के साथ कहासुनी पर मारपीट हुई थी, इस पर उसने लोडर से कुचलने की धमकी दी थी। ट्यूशन जाते समय लोडर से टक्कर मार दी। घटना के करीब तीन घंटे बाद परिजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक भरथना मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस ने देर शाम परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी हेमंत कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर लेकर मामला दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले हुई मारपीट में दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed