फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In Etawah, Asha demonstrated for many demands including honorarium, regularization

इटावा में मानदेय,नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
In Etawah, Asha demonstrated for many demands including honorarium, regularization
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ताएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। छह महीने से रुका मानदेय दिलाने, नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि मांगों को लेकर सोमवार को आशा कर्मचारी यूनियन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि बेतहाशा महंगाई के बावजूद आशा को महज 2000 रुपये मानदेय मिलता है। छह महीने से उनको मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा को नियमित मानदेय देने के साथ 45वीं आईएलसी की सिफारिशों के अनुरूप उनका नियमितीकरण किया जाना चाहिए। न्यूनतम वेतन 24000 रुपये और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ भी मिलना जरूरी है। कोविड ड्यूटी के लिए जोखिम भत्ता भी जारी रखा जाए। मुकुट सिंह सीएचसी, पीएचसी पर आशाओं की उपेक्षा पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। आशा कर्मचारी यूनियन की जिलामंत्री संगीता कश्यप ने मांग पत्र को रखा। सर्वेश कुमारी, सुमित्रा देवी, साफिया अकबर, यशोदा, रजनी, सुषमा एवं रेखा ने अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष शकुंतला की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, जिलामंत्री संतोष शाक्य, प्रेमशंकर यादव, मनोज राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed