{"_id":"58b30db14f1c1b5b08830d52","slug":"hut-caught-fire-3-goats-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, तीन बकरियां मरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग, तीन बकरियां मरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
राख हुआ सामान
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम लुधियानी में शनिवार रात झोपड़ी नुमा घर में लगी आग से तीन बकरियां जलकर मर गई। साथ ही अन्य घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ग्राम लुधियानी निवासी वाहिद खां पुत्र दीन मोहम्मद शनिवार रात अपने परिजनों के साथ सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके मकान के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। घर पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। लेकिन उनकी घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट होने के साथ तीन कीमती बकरियां भी जल कर मर गईं। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। रविवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल आदित्य यादव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग में नष्ट हुई संपत्ति का आंकलन कर इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। वहीं, पशु चिकित्सक शरद यादव, डॉ. अनिल वीर सिंह चौहान ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। घटना में पशुधन सहित तकरीबन एक लाख की संपत्ति नष्ट होने का आंकलन किया जा रहा है ।
विज्ञापन