फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Housewives lost due to bowling by women teachers

महिला शिक्षकों की गेंदबाजी से गृिहणियां हारीं

Sat, 12 Dec 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Housewives lost due to bowling by women teachers
फोटो संख्या 07 फोटो संख्या 07 - फाइनल मैच से पहले कुछ जश्न जैसे अंदाज में नजर आईं बेसिक शिक्षक व गृहणि? - फोटो : ETAWHA
इटावा। मिशन शक्ति के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बेसिक शिक्षकों की टीम बनी। उसने गृहिणियों की टीम को नौ विकेट पराजित कर दिया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में बेसिक शिक्षकों ने पुलिस विभाग को और गृहिणियों की टीम ने प्रोबेशन विभाग को हराकर फाइनल में स्थान बनाया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पहला सेमीफाइनल मैच बेसिक शिक्षा परिषद की शिक्षिकाओं की टीम और पुलिस विभाग के मध्य खेला गया। बेसिक शिक्षिकाओं ने पहले निर्धारित 10 ओवर में 100 रन बनाए। प्रीति शुक्ला ने नॉटआउट 65 बनाए। उन्हें वूमन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पुलिस विभाग की टीम महज 61 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

सिंपी व अदिति ने 20-20 रन बनाए। दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रोबेशन अधिकारी टीम एवं गृहिणियों की टीम के मध्य हुआ। गृहिणियों की टीम ने 83 रन बनाए लेकिन जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 77 रन बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फाइनल मैच में गृहिणियों की टीम 10 ओवर में सात विकेट पर महज 40 रन ही बना सकी। लक्ष्य को बेसिक शिक्षा परिषद की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर पांच ओवरों में हासिल कर लिया।

कार्यक्रम प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशांत सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक, एसआरजी मीनाक्षी पांडेय व जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक के संयोजन में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी, अर्चना चौधरी, अहमद बाबू, सोएब आलम, अजय पाल सिंह, राजेश जादौन,अजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, योगेंद्र चौधरी, अमित यादव, नृपेंद्र चतुर्वेदी, वेदप्रकाश, प्रदीप यादव, इंद्रजीत आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed