{"_id":"06c237fa54f03e8f747d9c8cf3d7f651","slug":"house-fire-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से सब राख दीवार तोड़कर बच्चे बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से सब राख दीवार तोड़कर बच्चे बचाए
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल क्षेत्र के मोहल्ला कछियांत में गुरुवार की शाम को घर में अचानक लगी आग से गृहस्थी का सामान और नगदी जल गई। घर के अंदर सो रहे बच्चों को दीवार तोड़कर बचा लिया गया। घटना के समय उनके माता-पिता मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी हरी सिंह शाक्य पुत्र महाराज सिंह शाक्य के घर में शाम लगभग 4 बजे अचानक छप्पर में आग लग गई जिससे घर गृहस्थी का सामान बाइक, कपड़े व दस हजार रुपये जल गए। मोहल्ले वालों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। उस समय हरी सिंह घर पर नहीं थे। वह और उसकी पत्नी अनीता देवी मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
घर में दो बच्चे संजेश (7) व प्रीति (5) सो रहे थे। घर के बाहरी हिस्से में आग फैलने के कारण मोहल्ले वालों ने दीवार तोड़कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। आग लगने से घर का सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन